UP Nikay Chunav 2023: मथुरा वृंदावन से पूर्व विधायक ने किया नामांकन, बोले- कराया था चहुंमुखी विकास कार्य
Mathura: नगर निगम मथुरा वृंदावन (Mathura Vrindavan) क्षेत्र के मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार रावत (Former MLA Rajkumar Rawat) ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय (District Magistrate Office) पर अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार रावत ने बताया कि, उन्होंने गोकुल विधानसभा तथा गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में विधायक रहते जनता के लिए काफ़ी विकास कार्यों को कराया है।
पूर्व विधायक ने कहा हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण कराने का कार्य किया है। और बताया कि जब वह दोनों विधानसभाओं से विधायक थे तब उन्होंने दोनों विधानसभाओं में चहुमुखी विकास कार्य कराया था उन्होंने महावन में तहसील बनवाने का कार्य कराया था इसके अलावा गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग रहा हो या अडींग से गोवर्धन के लिए बाईपास रहा हो कई ऐतिहासिक कार्य उन्होंने अपने कार्यकाल में कराए थे। राजकुमार रावत पूर्व में दो बार बसपा से गोकुल व गोवर्धन से विधायक रह चुके हैं। जनता के प्यार और आशीर्वाद के साथ कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी के रूप में नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र से मेयर पद का नामांकन पत्र दाखिल किया है।

आपको बता दें राजकुमार रावत ने विश्वास दिलाते हुए बताया कि, जनता में रहकर जनता के विकास कार्य को कराने का कार्य करेंगे। मथुरा वृंदावन नगर निगम में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ कई ग्रामीण क्षेत्रों को भी जोड़ा गया है जहां विकास कार्य अधूरे हैं वहां विकास कराया जाएगा। अब पूर्व विधायक राजकुमार रावत ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर पार्टी का दामन थामा है उन्होंने बताया कि, अब वह अपनी पुरानी पार्टी में आ चुके हैं। मथुरा वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों को भी जोड़ा गया है जहां विकास कार्य अधूरे हैं या नहीं कराए गए हैं उनकी प्राथमिकता रहेगी कि उनको जल्द कराया जाए उन्होंने कहा वह जनता के बीच में रहकर जनता का कार्य करते हैं और हमेशा से जनता का प्यार आशीर्वाद उनको मिलता आया है।